फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   87 entrepreneurs will participate in ground ceremony

Ghazipur News: जिले में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे 87 उद्यमी, नौ उद्यमी लखनऊ जाएंगे

Fri, 16 Feb 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
87 entrepreneurs will participate in ground ceremony
गाजीपुर। जिले में उद्योगों को पंख लगने लगे हैं। इसकी बानगी है ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 576.31 करोड़ के 96 उद्योग शामिल होंगे। 19 फरवरी को प्रदेश स्तर पर लखनऊ में और जिला स्तर पर शहर के खजुरिया स्थित एक पैलेस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। दस करोड़ रुपये से ऊपर के नौ उद्यमी प्रदेश स्तर पर तो शेष 87 जिला स्तर पर होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उद्यम की स्थापना के लिए रुचि दिखाई। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 3442.66 करोड़ के 322 निवेश का प्रस्ताव मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) भरा था। इसमें 140 इकाइयों के संचालन को लेकर गंभीर न होने के कारण इनके एमओओयूू को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में 576.31 करोड़ के 96 उद्योग शामिल होंगे। इसमें लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में 10 करोड़ से ऊपर के उद्योग लगाने वाले नौ उद्यमी शामिल होंगे। जबकि जिला स्तर पर पर आयोजित सेरेमनी में 87 उद्यमी शामिल होंगे। इनके निवेश प्रस्ताव एक से नौ करोड़ तक हैं। इसमें माइक्रो स्माल मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई), को-आपरेटिव (वेयरहाउसिंग), मेडिकल एवं टेक्निकल एजुकेशन तथा हार्टिकल्चर प्रमुख हैं। सभी 96 उद्योगों से 4044 रोजगार सृजित होंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विभाग के साथ ही उद्यमियों की तरफ से भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ जीबीसी में शामिल होने वाली इकाइयां एवं निवेश (करोड़ में)
प्लानर इंडिया- 200
केएमआर वेयरहाउसिंग- 40
केएसडीएम एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड- 25
पावर क्राप्स होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड- 15
जय मां नव दुर्गा राइस मिल- 15
फूडस्टफ एग्रो प्राइवेट लिमिटेड- 10
डा. बीआर आंबेडकर कालेज आफ फार्मेसी- 10
किरन इंटरप्राइजेज- 10

शासन से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए निर्देश मिल गया है। शहर के खजुरिया स्थित एक पैलेस में 19 फरवरी को इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। - विवेक कुमार वर्मा, सहायक प्रबंधक उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed