{"_id":"5cbdfad1bdec22141454a2e9","slug":"81555954385-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोर की बरामदगी की मांग को लेकर बंद रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोर की बरामदगी की मांग को लेकर बंद रही दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। अपहृत किशोर आदित्य उर्फ टुकटुक की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। नगर में जुलूस निकाल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस में शामिल लोग नगर के पुराने छविगृह परिसर में पहुंचकर क्रमिक अनशन पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन को नगर के सैकड़ों के व्यापारियों ने समर्थन देते हुए एक स्वर से कहा कि किशोर की बरामदगी तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर वक्ताओं ने 28 दिन बाद भी अपहृत किशोर को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उसकी बरामदगी के लिए व्यापारी कई बार उच्चाधिकारियों से मिल चुके है। इसके साथ ही नगर के पुराने छविगृह में चार दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे है। आंदोलन की इसी कड़ी में आज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर जुलूस निकाला। किशोर की बरामदगी के नाम पर पुलिस के उच्चाधिकारी सिर्फ आश्वसान की घुट्टी पिला रहे हैं। सभी व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि जब तक किशोर की सकुशल बरामदगी नहीं हो जाती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जैसे ही किशोर की बरामदगी में देरी होगी, वैसे-वैसे हमारा आंदोलन और उग्र होता जाएगा। इस अवसर पर रामप्रवेश गुप्ता, शिवमंगल यादव, गोपाल वर्मा, रमेश जायसवाल, दिनेश प्रधान, सोनू गुप्ता, अजय गुप्ता, अरविंद चौरसिया, दीपक शाहू, विनोद अकेला, रमाशंकर फौजी, ओमप्रकाश शाहू, दिलीप जायसवाल, विनोद जायसवाल, अलीशेर राइनी, कादिर अंसारी, अजय वर्मा, प्रवीन जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता सुहैल खान तथा संचालन दिनेश अकेला ने किया।
इ