फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   यातायात का पालन करने पर ही सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

यातायात का पालन करने पर ही सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

Mon, 04 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
यातायात का पालन करने पर ही सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी
गाजीपुर। यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियम बताते हुए वाहन चालकों को जागरूक किया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश से उन्हें अवगत कराया गया। अधिकारीद्वय ने कहा कि यातायात नियम का पालन करने पर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर एआरटीओ राम सिंह ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा कोई पूछताछ नहीं होगी। उन्हें दुर्घटना के संबंध में गवाह बनने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। घायल व्यक्ति का किसी भी अस्पताल में तुरंत उपचार शुरु किया जाएगा। उन्हें अस्पताल के बिल भुगतान के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता बीआईएस मार्का हेलमेट अवश्य पहनें। कार चालक एवं सह यात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अत्यधिक गति से वाहन न चलाएं। जिग-जैग ड्राइविंग एवं कलाबाजी न करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कतई न करें। नशे और नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं। पैदल यात्री हमेशा जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें। वाहन को हमेशा अपनी लेन में ही चलाएं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप दुबे ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इसका पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं और किसी भी हाल में तीन तीन सवारी न चलें। धीमी रफ्तार से बाइक चलाएं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा स्कूल-कालेजों के साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, कर्मचारी राजेश सिंह, शिशिर श्री-वास्तव, अमोल पांडेय, विनोद राय, वाहन स्वामी टनटन सिंह, मुंशी यादव, विजय यादव, नागेंद्र यादव, राजेश यादव, संजय सिंह सहित करीब सौ चालक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed