फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मोहित

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मोहित

Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हुए मोहित
गाजीपुर। सनबीम स्कूल के परिसर में विद्यालय का आठवां वार्षिकोत्सव ‘स्वर-तरंगिनी’ धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत विविध कार्यक्रम देख लोग मोहित हो गए।
विज्ञापन

सबसे पहले ‘स्वर-तरंगिनी’ नामक कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने ‘बंदिश है एक ताल में, आए अतीत धूम-धाम‘ तथा ‘अनेकता में एकता‘ प्रस्तुत कर छात्रा अभिश्री, वैष्णवी, हेमलता, शिखा, चिराग आदि ने उत्कृष्ट संगीत कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने हार्दिक अभिनंदन नामक सांस्कृतिक तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें आयूषी यादव, आरोही, स्नेहा, जागृति आदि ने भाग लिया। ‘फ्लीटफुल फ्लैमिंग (हिप-हॉप)‘ देख लोग मुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम में रुपाली यादव, विभा यादव, रितिक राय, प्रवीण सिंह, अभिजीत आदि ने भाग लिया। समारोह की अगली प्रस्तुति ‘अखंडता’ रही। एक मूर्तिकार अपनी कला से पत्थर की मूर्ति को ईश्वर के रूप में तराशता है जिसे हम हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के नाम से जानते हैं। वर्तमान समय में हम लोग आपस में धर्म को हथियार बनाकर एक-दूसरे के प्रति द्वेष एवं कलह की भावना रखते हैं। इसमें बच्चों ने अपनी कला को प्रस्तुत कर यह दर्शाने का प्रयत्न किया कि आज भी हम लोग अनेक धर्म के रहते हुए भी एक हैं और यह भारत ‘अनेकता में एकता’ का प्रतीक है। इसमें अक्षत, प्रेम, सत्यप्रकाश शिवम आदि ने भाग लिया। ’ग्लिटरिंग क्यूब्स’ नामक कार्यक्रम को लोगों ने सराहा। कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं ने ‘संस्करन-फॉर एक लय और ताल‘ के नाम से डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा दो की छात्रा निशिता सिंह द्वारा ‘प्रतिबिंब-एक सफर ऐसा भी‘ कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। क्षितिज रॉकर्स नामक प्रस्तुति से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे वातावरण को मधुर संगीत से सजा दिया। इसमें निहारिका श्रीवास्तव, नेहाल खान, आर्यमान सर्राफ, अभिश्री ने वाद्य-यंत्रों का प्रयोग कर अनूठे संगीत को प्रस्तुत किया। बाल श्रम रोकने एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छात्रों ने ‘लास्ट चाइल्ड हुड-ब्रोकेन ड्रीम्स’ नामक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो बाल मजदूरी पर आधारित था। इसमें मानसी, साहिल सिंह, ओम जायसवाल, नीलिमा जायसवाल ने भाग लिया। अंत में थंडरबोल्ट फ्यूजन कार्यक्रम में विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने स्केटिंग, कराटे, मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेंस कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स की डिप्टी डायरेक्टर अमृता वर्मन ने बच्चों का मार्ग-दर्शन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यालय के नवीन सिंह एवं प्रवीण सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा शैलजा उपाध्याय एवं रूमी प्रांजल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर केपी सिंह एवं डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed