{"_id":"5ba9221b867a557fe0599203","slug":"81537810971-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया 23
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासिमाबाद/दुबिहां(गाजीपुर)। बरेसर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। उसने थाना क्षेत्र के नेदुआ गांव में स्थित एक ट्यूबवेल पर छापेमारी कर 238 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्यूबवेल मालिक और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर जेल भेज दिया।
बड़ेसर प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव को आज सुबह करीब साढ़े छह बजे मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम नेदुला में रामनिवास यादव के ट्यूबवेल पर भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में आए और पुलिस कर्मियों के साथ ट्यूबवेल पर छापेमारी की। इस दौरान अंदर रखी 238 पेटियों में रखी 200 एमएल की 11462 शीशी पंजाब निर्मित ब्लू लाइन शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्यूबेल मालिक रामनिवास यादव एवं उनके पुत्र धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत करीब सात लाख बताई जा रही है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि यह लोग यही से क्षेत्र की शराब की दुकानों के साथ बिहार प्रांत में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि मुलायम की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर नेदुआ गांव के ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि रामनिवास के ट्यूबवेल पर पांच सौ पेटी शराब रखी गई थी। इस कार्रवाई में सबसे पहले कासिमाबाद की 100 डायल पुलिस ट्यूबवेल पर रविवार की रात में करीब दो बजे पहुंची थी, लेकिन घटनास्थल थाना बरेसर में होने के कारण बरेसर पुलिस को सूचना देकर के वापस चली गई थी।