{"_id":"5b48e3814f1c1b35748b4632","slug":"81531503489-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने विद्यालय में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने विद्यालय में किया हंगामा
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा गांव स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर गांव का ही एक मनबढ युवक नशे में धुत होकर पहुंचा। रोआब से बात करते हुए मौजूद अध्यापक एवं अध्यापिकाओं से स्कूल संबंधित जानकारी मांगने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई।
शुक्रवार की दोपहर मुबारकपुर हरतरा गांव स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव की ही सोनू सिंह उर्फ टेंगरी नशे में धुत होकर पहुंच गया। विद्यालय में मौजूद अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ रोआब से बात करते हुए स्कूल संबंधित जानकारी मांगने लगा। इंकार करने पर गाली-गलौज करने लगा। अध्यापकों द्वारा मना करने पर हंगामा पर उतारू हो गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशफाक अंसारी एवं तबरेज अंसारी थाने पहुंचे और पुलिस को युवक द्वारा हंगामे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक सोनू को पकड़कर थाने ले आई। प्रधानाध्यापक अशफाक अंसारी एवं तबरेज अंसारी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक का सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पर मेडिकल कराने के बाद वैधानिक कार्रवाई कर चालान भेज दिया। थाना प्रभारी मंशा राम गुप्ता ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने एवं अध्यापकों को धमकी देने के मामले में आरोपी युवक का चालान कर जेल भेज दिया गया है।