{"_id":"5b0702d54f1c1ba86e8b4726","slug":"81527186133-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ
Updated Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश आदिवासी वनवासी समाजवादी संगठन की बैठक हुई। इस मौके पर राजेंद्र बनवासी ने कहा कि आदिवासी मुसहर समाज के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। कहा कि गर्भवती महिला से लेकर असहाय वृद्ध-पुरुष एवं महिलाओं के लिए चलने वाली किसी योजना का लाभ नहीं दिया जाता। यहीं कारण है कि आर्थिक विषमता के कारण इस जाति में शिशु मृत्यु एवं प्रसूता महिला मृत्यु दर अधिक है। इसकी सरकारी स्तर पर गणना तक नहीं की जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस में अधिकांश महिलाएं शिक्षित नहीं हैं। विद्यालय इनकी आबादी से दूर हैं इनके साथ भेदभाव की नीति हमेशा अपनाई जाती है। उत्तर प्रदेश में इस जाति के लोगों को दूर-दूर तक अपराध से कोई संबंध नहीं होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई गुमनाम अपराध होता है तो इस जाति के लोगों को अपराधी बना दिया जाता है। अपनी अज्ञानता एवं आर्थिक कमजोरी के कारण इनको न्याय नहीं मिल पाता। इन परिस्थितियों को संगठन के माध्यम से लेकर उत्तर प्रदेश आदिवासी वनवासी समाजवादी संगठन के लोग आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए सात सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तो हमारा आंदोलन चलेेेगा। इस मौके पर अनिल कुमार, इंद्रदेव वनवासी, रमेश वनवासी, गुलाब वनवासी, लालमुनि वनवासी, जंगलीदास आदि मौजूद रहे। संचालन राममूर्ति बासफोर ने किया।
विज्ञापन