फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से दो झोपड़ियां जलकर राख

आग से दो झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आग से दो  झोपड़ियां जलकर राख
बहादुरगंज(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पुरानीगंज राजभर में चूल्हे से निकली चिंगारी से मंगलवार की देर रात लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियां राख में तब्दील हो गई। उसमें रखा गृहस्थी का हजारों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

पुरानीगंज राजभर बस्ती लालू राजभर का परिवार रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। हवा के कारण आधी रात में चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही अंदर सोए परिवार के सदस्य भागकर बाहर निकले और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। शोर-शराबा के बीच ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमें रखा कपड़ा, बिस्तर, अनाज सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग में सबकुछ जलकर स्वाहा हो जाने के कारण पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए है। सिर छिपाने के लिए न तो सर बची और न ही तन ढकने के लिए कपड़ा। पीड़ित लालू ने बताया कि रात में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी गई। हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed