फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सेना भर्ती: अंतिम दिन 2766 ने लगाई दौड़, 320 सफल

सेना भर्ती: अंतिम दिन 2766 ने लगाई दौड़, 320 सफल

Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती: अंतिम दिन 2766 ने लगाई दौड़, 320 सफल

विज्ञापन
गाजीपुर। सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज के मैदान पर सदर तहसील युवकों ने दौड़ लगाई। कुल 4646 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 2956 अभ्यर्थी आए थे। लंबाई कम होने से 190 अभ्यर्थियों को छांट दिया गया। बचे 2766 अभ्यर्थियों ने पूरे दमखम से दौड़ लगाई। इसमें 320 जवानों को सफलता मिली।

शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज के मैदान पर 20 अप्रैल से सेना भर्ती की प्रक्रिया सेना, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुई थी। पहले दिन भदोही के ज्ञानपुर एवं औराई तहसील, दूसरे सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील, राबर्ट्सगंज, दुद्धी, मिर्जापुर जिले की सदर तहसील, तीसरे चंदौली की चंदौली सदर, नौगढ़, मुगलसराय एवं चकिया तहसील, चौथे चंदौली की सकलडीहा, जौनपुर के बदलापुर, पांचवें जौनपुर सदर और केराकत तहसील, छठवें जौनपुर के शाहगंज, मढ़ियाहू, मछलीशहर और वाराणसी के राजातालाब तहसील, सातवें वाराणसी सदर तहसील, आठवें वाराणसी के पिंडरा और गाजीपुर के सैदपुर तहसील, नौवें गाजीपुर के जखनियां, जमानियां और 10वें दिन गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और सेवराई तहसील के युवकों ने सेना भर्ती में भाग लिया। 30 अप्रैल को अंतिम दिन सदर तहसील के अभ्यर्थियों को दौड़ लगानी थी, लेकिन बारिश की वजह से ग्राउंड में पानी लग गया। इससे इसदिन भर्ती स्थगित कर दी गई थी। दूसरे दिन मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई। भर्ती के लिए सदर तहसील कुल 4646 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 2956 अभ्यर्थी आए थे। लंबाई कम होने से 190 अभ्यर्थियों को छांट दिया गया। बचे 2766 अभ्यर्थी आरटीआई मैदान से रात में टोकन लेने के बाद सुबह पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचे। अभ्यर्थियों ने पूरे दमखम से दौड़ लगाया। इसमें 320 जवानों को सफलता मिली। सफल युवक जहां भर्ती के आगे की प्रक्रिया के लिए मैदान में ही रुक गए, वहीं असफल युवक निराश होकर घर को लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed