{"_id":"5ab14d9c4f1c1bbf758b6701","slug":"81521569180-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं पर चर्चा
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा के टैक्सी स्टैंड स्थित जिला कार्यालय पर सेक्टर प्रवासी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष में अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया है। बिजली, पानी, आवास, गैस की चिंता किसी ने नहीं की थी, लेकिन हमारी सरकारों ने समर्पित होकर कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में दो सीटें खो देने से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में चुनाव में सफलता हासिल की है। सेक्टर प्रवासी कार्यकर्ता को प्रत्येक माह में सेक्टर पर प्रवास करना होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद हमारा मूल सिद्धांत है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 21 से 23 मार्च तक जिले के सभी मंडलों की बैठक होगी। छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, विजयशंकर राय, पशुपतिनाथ राय, प्रभुनाथ चौहान, सचिदानंद राय, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय ने विचार व्यक्त किया। कार्यशाला में सच्चिदानंद सिंह, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, रमाकांत सिंह, सोमारू चौहान, अनिल यादव, सरोज मिश्रा, रत्ना सरोज, कृष्णानंद राय, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, रघुवंश सिंह, दुर्गविजय शर्मा, आशीष सिंह, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।