{"_id":"5a5a3dbe4f1c1be6408b4aee","slug":"81515863486-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। एफडीआई पर केंद्र सरकार के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आस्तीन चढ़ा ली। एमएएच स्कूल के तिराहे पर नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि पहले यूपीए सरकार ऑटोमेटिक रूट से 49 प्रतिशत रिटेल एफडीआई लाई थी, जबकि मोदी सरकार ने उसको 100 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा यूपीए सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए 30 प्रतिशत सामान भारतीय बाजार से खरीदने की अनिवार्यता रखी थी। जबकि मोदी सरकार ने 5 वर्ष के लिए उसको भी खत्म कर विदेशी कंपनियों को खुली छूट दे दी है। इस कारण भारत के छोटे-छोटे ब्रांड के लिए उनके मुकाबले में टिकना मुश्किल हो जाएगा। नोटबंदी और जीएसटी से लेकर ई-वे बिल तक मोदी सरकार हर ओर से व्यापारियों को घेरने में जुटी है। कहा कि अब केंद्र सरकार एफडीआई लाने जा रही है। हैरानी इस बात की है कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और वह 49 प्रतिशत एफडीआई लाई थी, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उन्होंने यूपीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि विदेशियों की सरकार विदेशी कंपनियों के लिए काम कर रही है। अब जब वह प्रधानमंत्री बन गए हैं तो अपनी बात को भूल रहे हैं। जिला सचिव सुभाषचंद्र मौर्या ने कहा कि देश में रिटेल कारोबार से करीब 5 करोड़ लोग जुड़े हैं और अप्रत्यक्ष रुप से 20 करोड़ लोगों का जीवन चल रहा है। ऐसे में रिटेल एफडीआई के चलते देश के छोटे-छोटे ब्रांड का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। दरख्शां परवीन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो पार्टी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में एफडीआई के विरोध में सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर सलमान सईद, अनिमेष जौन, नागेंद्र शर्मा, हिदायतुल्लाह अंसारी, नंदलाल गुप्ता, धमेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुमार, महेन्द्र, नागेन्द्र यादव, रामाधार गुप्ता, विनोद पटवा, शाने आलम, कन्हैया राजभर, मोनू गुप्ता, राजीव कुमार, शुभम कुशवाहा एवं अफसर हुसैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्रेश कुमार निगम एवं संचालन जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन