{"_id":"5a4a7bd14f1c1bce408c04dc","slug":"81514830801-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुर्गा प्रतिमा से उड़ाया हजारों का आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दुर्गा प्रतिमा से उड़ाया हजारों का आभूषण
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मुहल्ला स्थित शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से चोरों ने रविवार की देर रात हजारों रुपये के आभूषण सहित दानपेटी में रखा पैसा उड़ा दिया। सोमवार को जब चोरी की जानकारी हुई तो मंदिर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मुहल्ला निवासी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात में पूजा करने के बाद पुजारी जयराम चौधरी मंदिर का पट बंदकर घर चले गए। सुबह करीब 4 बजे पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था और मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा हुआ आभूषण नथिया, टीका, हार गायब था। वहीं दान पेटी कर ताला भी टूटा हुआ था और दान पेटी खाली थी। इस की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुजारी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।