फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दिन में धूप ने दी राहत तो शाम को गलन ने बढ़ाई परेशानी

दिन में धूप ने दी राहत तो शाम को गलन ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिन में धूप ने दी राहत तो शाम को गलन ने बढ़ाई परेशानी
गाजीपुर। लगातार पांचवें दिन रविवार को भी सर्दी की बेदर्दी जारी रही। शनिवार की देर रात कोहरे का जो प्रभाव शुरू हुआ, वह भोर तक तक जारी रहा। हालांकि रविवार को दिन में 11 बजे अच्छी धूप निकलते ही ठंड से बेहाल लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। लोगों ने धूप का आनंद लिया। ठंड से घरों में कैद बच्चे भी धूप के बीच उछल-कूद करते नजर आए। शाम होते ही एक बार पुन: ठंड के बीच गलन का प्रभाव बढ़ गया।
विज्ञापन

वैसे तो पिछले कई दिनों से ठंड का प्रभाव बना हुआ था, लेकिन कोहरे के प्रभाव नहीं था। इसी बीच गत मंगलवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और जबरदस्त कोहरा होना शुरू हो गया। कोहरा का यह क्रम लगातार चौथे दिन शनिवार तक जारी रहा। कोहरे की वजह से दूर की कौन कहे, पास की कोई वस्तु भी नहीं दिखाई दे रही थी। पैदल आवागमन करने वाले भी होशियारीपूर्वक आवागमन कर रहे थे। वाहन चालक लाइट की रोशनी के सहारे कोहरा के बीच कतार में रेंगते रहे। कोहरा की वजह से ठंड और गलन में भी जबरदस्त इजाफा हो गया। इससे राहत के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। शनिवार को जहां पूरे दिन धूप का दर्शन नहीं हुआ। वहीं शाम को छह बजे से कोहरा का क्रम शुरू हो गया। कोहरे की अधिकता का हाल यह था कि खुले आसमान के नीचे थोड़ी देर खड़े होने पर कपड़ा भीग जा रहा था। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए लोग घरों में घरों में रहना श्रेयकर समझा। हालांकि रात 11 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। दूसरे दिन रविवार को कोहरा का असर काफी कम रहा। सुबह नौ बजे ही सूय ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। यह देख सर्दी से परेशान लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौसम साफ होने से सबसे ज्यादा खुश महिलाएं हुईं। उन्होंने आनन-फानन में घर का काम-काज निपटाने के बाद बिस्तर सहित कपड़ों को धूप में डालने के साथ ही खुद काफी देर तक धूप का आनंद लिया। बच्चों ने घरों के बाहर दरवाजे के साथ ही छतों और मैदानों में धूप के बीच उछल-कूद की। हालांकि शाम होते ही पुन: ठंड के बीच गलन मुखर होने लगी और लोग घरों में दुबकने गले। शाम होते ही घरों से अलाव का धुआं उठने लगा। शहर में नगरपालिका द्वारा तिराहा-चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर जलवाए जा रहे अलाव के पास ठंड से राहत पाने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

अलाव न जलने से परेशानी
दुल्लहपुर/औड़िहार। दुल्लहपुर के तिराहों-चौराहों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलाए जाने से कड़ाके की ठंड में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन पर अलाव न जलना यात्रियों को खल रहा था। ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे यात्री ठंड से ठिठुरते हुए प्रशासन को अलाव न जलाने के लिए कोस रहे हैं। उधर सैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत की तरफ से 12 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है, जिससे लोग राहत पा रहे हैं। ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने नगर पंचायत कर्मियों को छह और स्थानों पर अलाव जलवाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि नगर के तिराहों-चौराहों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed