{"_id":"5a3e92f84f1c1bcf6d8b5cd6","slug":"81514050296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम होने से दो और चार पहिया वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम होने से दो और चार पहिया वाहनों की लगी लंबी कतार
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। गोरखपुर से लोकमान्य टर्मिनस तक जाने वाली 15018 मेल ट्रेन का इंजन शनिवार को रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास फेल हो गया। इससे भुड़कुड़ा से गाजीपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर ढाई घंटे तक दोनों तरफ लंबा जाम होने से दो एवं चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बाद में माहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी डाउन मालगाड़ी का इंजन निकालकर जखनिया प्लेटफार्म पर जोड़कर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
ट्रेन का इंजन फेल होने की सूचना स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने वाराणसी के कंट्रोल को दी। इसके बाद माहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी डाउन मालगाड़ी का इंजन निकालकर जखनिया प्लेटफार्म पर इंजन को जोड़कर ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना किया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि इंजन फेल होने से ट्रेन 2 घंटा 17 मिनट विलंब से यहां से रवाना हुई। ट्रेन विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी हुई। उधर सड़क मार्ग जाम होने से तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाले कर्मचारियों एवं आम जन को काफी परेशानी हुई।