फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही
गाजीपुर। शहर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी का 21वां वार्षिकोत्सव एक्सप्रेशन-2017 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नृत्य-नाटिका, एकल तथा समूह गान एवं सम सामयिक संदर्भों पर चुटीली व्यंगात्मक प्रस्तुतियों ने समारोह में समा बांध दिया। एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने समाज के युवा वर्ग में बढ़ती अनुशासनहीनता के बीच महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का सजीव प्रस्तुतिकरण किया। एसिड अटैक जैसे संवेदनशील संदर्भ को लेकर इस नाटिका ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। प्रेम से हमको जीने दो, रंग लो, सेनोरिटा तथा पर्दे में रहने दो जैसे गीतों पर अभिनय कर रहे छात्रों के साथ उपस्थित जनसमूह भी झूम उठा। इसके अलावा बाल श्रम विषय पर प्रस्तुत समूह गान तथा पंजाबी गीत की प्रस्तुति कार्यक्रम के खास आकर्षण रहे। इन कार्यक्रमों में आकृति, आदित्य शर्मा, सृष्टि, प्रज्ञा, ध्रुव, दीपिका, नंदिनी, तनु, हरिओम, पार्थ, आयूष मिश्र, अर्पित यादव, अनुज मांशवी, प्रियांशु, उत्कर्ष आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन चारुदत्त तथा अंजली ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमरनाथ राय ने गत 21 वर्षों का संक्षिप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रो. राजनारायण तिवारी, डॉ. यशवंत सिंह, राजेश्वर सिंह, डॉ. कुलदीप पांडेय, संजीव गुप्त, किरणबाला राय, सुनीता मिश्रा, फौजिया अनीस, कनक राय, अंजनी मिश्रा आदि उपस्थित थे। अंत में एकेडमी की प्रधानाचार्या संगीता राय ने अथितियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed