{"_id":"5988a6694f1c1b090f8b467d","slug":"81502127721-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगी डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं होगी डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षकों की सोमवार को औड़िहार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता अब नहीं होगी। सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि उसके स्थान पर आफीशियल राज्य प्रतियोगिता के लिए अब स्टेट कैलेंडर से पूर्व जिलास्तर पर संबंधित उम्र वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व राज्य प्रतियोगिता में करेंगे।
उन्होंने कहा कि अब प्रतिभागी डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में अपना फीस एक बार जमा करेगा। चयन के बाद खिलाड़ी को विशेष प्रशिक्षण, किट, जूते आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रुटीन स्थानांतरण के तहत वेद इंटरनेशनल स्कूल के अनुदेशक प्रकाश मिश्र को जीबी इंटरनेशनल स्कूल का अनुदेशक बनाया गया और जीबी इंटरनेशनल के अनुदेशक अनिल यादव को वेद इंटरनेशनल पर स्थानांतरित किया गया। 25वीं कलर बेल्ट परीक्षा 20 अगस्त को दिन में तीन बजे बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित है। उसी दिन शाम को क्रीड़ा भारती की बैठक भी होगी। बैठक में संजय भारद्वाज, रामबली राजभर, अनिल यादव, शुभम मिश्र, अनुज कुमार पांडेय, प्रकाश मिश्र, रविकांत कुमार आदि मौजूद थे।