फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   74 state tube wells but only 52 operational

Ghazipur News: 74 राजकीय नलकूप लेकिन 52 ही चालू

Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
74 state tube wells but only 52 operational
रेवतीपुर ब्लाक में कहने को तो 74 राजकीय नलकूप है, लेकिन 52 ही चालू हालात में है। शेष 22 राजकीय नलकूप में से आठ की बोरिंग वर्षों से फेल है। जबकि अन्य विभिन्न कारणों से बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में खेतों में बोई गई फसलों को समय से सरकार की सिंचाई की मुहिम सफल होती नहीं दिख रही है। किसान निजी पंप सेट के जरिए खेतों की सिंचाई को विवश हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कहने को तो इलाके में नलकूपों का जाल बिछाया गया है। इसका पूरा लाभ समय से नहीं मिल पाता। लाखों की आबादी वाले इस ब्लॉक में सैकड़ों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। जहां समय-समय पर विभिन्न तरह के फसलों की बोआई होती है। कहा कि सरकार एक तरफ जहां सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपये की लागत से जगह-जगह राजकीय नलकूप लगवा रही है, जिससे इस कृषि प्रधान देश में रहने वाले अन्नदाता किसान अपने खेतों में समय-समय पर बोए जाने वाली फसलों को समय से सींच सकें।
विज्ञापन

इससे फसलों का उत्पादन बढ़ने का साथ ही उन्हें आय का श्रोत भी बराबर बना रहे, लेकिन विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उदासीनता के चलते क्षेत्र के दर्जनों राजकीय नलकूप वर्षों बाद भी शोपीस बने हुए है। इसके चलते किसानों को फसलों में सिंचाई के मशक्कत करना पड़ रहा है। ग्रामीणों एवं किसानों ने बताया कि क्षेत्र के 65 जेडजी रेवतीपुर, 93 जेडजी हसनपुरा, 33 जेडजी नसीरपुर, 13 जेडजी नवली, 72 जेडजी नवली, 58 त्रिलोकपुर, 59 जेडजीतिलवां, 46 जेडजी मधुचक नलकूपों की बोरिंग करीब चार साल सेे फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नलकूप के सिंचाई की क्षमता करीब 250 एकड़ है। ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए महंगे दामों पर डीजल चालित मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके कारण लागत मूल्य पर असर पड़ता है, इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ है। इस संबंध में राजकीय नलकूप खंड प्रथम के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि जल्द ही खराब नलकूपों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed