{"_id":"5c59cf60bdec22578f2a9214","slug":"71549389664-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो के उद्देश्य और लक्ष्यों से परिचित कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो के उद्देश्य और लक्ष्यों से परिचित कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और लक्ष्यों से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर बीएम प्रसाद ने मंगलवार को किया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. एखलाक खान ने शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुई। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने राष्ट्र निर्माण में रासेयो के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सारिका सिंह, डा. दीप्ति सिंह, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. बीएन पांडेय, डा. सत्येंद्र सिंह, डॉ. संतन कुमार, डॉ. शिवकुमार, डॉ. विकास सिंह आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद के खरडीहा महाविद्यालय के रासेयो की पहली इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ अलावलपुर मठिया में प्राचार्य डॉ. रत्नप्रकाश द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डा. द्विवेदी ने पौधरोपण से होने वाले लाभ को बताया। शिविर का संचालन डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया। जमानिया में राजकिशोर सिंह महाविद्यालय, हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय, स्टेशन बाजार स्थित हिंदूस्नातकोत्तर महाविद्यालयमें सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। बरुइन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने किया। महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में इस शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधक रेशु जालान ने किया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य देवेंद्रनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा शास्त्री राजाराम शास्त्री ने कहा कि रासेयो का उद्देश्य विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करना है। समारोह में डा. संजय कुमार सिंह, डा. अरुण कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी डा. मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. मदन गोपाल सिन्हा, डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित थे। बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर महाविद्यालय के परिसर में शिविर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण राम ने कहा कि इन गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिल कर समाज के हित के कार्य करते रहेंगे। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय से रैली निकाल कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक आशीष सहाय, शिवबचन पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डा. देवेंद्र पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, रामप्रकाश, विनोद यादव, हैदर अब्बास आदि उपस्थित थे। मरदह के संत लखनदास नागाबाबा पीजी कॉलेज में मंगलवार को सात दिवसीय रासेयो शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक जितेंद्रनाथ पांडेय ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अमीरचंद्र प्रजापति, डा. आनंद प्रकाश द्विवेदी, डा. चंद्रभूषण चौबे, डा. संगीता पांडेय, अनीता द्विवेदी, पूर्णिमा पांडेय आदि उपस्थित थे।