फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोस चुनाव: फर्जी नामों की जांच-पड़ताल शुरू

लोस चुनाव: फर्जी नामों की जांच-पड़ताल शुरू

Wed, 05 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: फर्जी नामों की जांच-पड़ताल शुरू
गाजीपुर/सेवराई। लोस चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से चढ़ाए गए नामों की जांच-पड़ताल के साथ ही मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नामों की पड़ताल की जा रही है। तहसीलदार विराग पांडेय के निर्देश पर जांच टीम ने सेवराई तहसील में फर्जी तरीके से बढ़ाए गए 500 से अधिक नामों को कटवाया। बताया कि किसी भी सूरत में फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ाए जाएंगे। अगर किसी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुनरीक्षण अभियान के तहत अब वोटर लिस्ट में फर्जी तरीके से चढ़ाए गए नामों की जांच-पड़ताल के साथ ही मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नामों को हटाने की कवायद की जा रही है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को होना है। निर्वाचन आयोग की ओर से 30 नवंबर तक निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हजारों लोगों की ओर से फार्म-छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया गया है। इसमें बड़ी संख्या में मृतक, शिफ्टेड एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा रहे हैं। बताया गया है कि तहसील क्षेत्र में 2360 फार्म-सात प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान पर एक नजर डालें तो वर्तमान में 1624 मृतक, 374 शिफ्टेड तथा 362 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। जबकि जनपद में 33813 फार्म-सात प्राप्त हुए हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि एक हजार से अधिक नाम को कटवाया गया है। किसी भी सूरत में मतदाता सूची में अशुद्ध, दोहरे, शिफ्टेड नाम नहीं रहेने दिए जाएंगे। इतना ही नहीं जिलाधिकारी के बाला जी ने निर्देश दिया है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी सतर्कता के साथ करना है। गलत कार्यों में जिस कर्मचारी की संलिप्ता पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed