फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जोर नहीं पकड़ पा रही जिले में धान खरीद

जोर नहीं पकड़ पा रही जिले में धान खरीद

Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जोर नहीं पकड़ पा रही जिले में धान खरीद
गाजीपुर। जिले में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते वर्ष अब तक जहां 4600 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी थी, वहीं इस वर्ष अब तक महज 500 मीट्रिक टन से कुछ ज्यादा ही खरीद कर पाई है। खरीद में तेजी लाने के लिए क्रय केंद्रों की संख्या में कुछ और इजाफा जरूर किया गया है, लेकिन इसका खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिले में विभिन्न संस्थाओं के अब तक कुल 59 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनपद को इस वर्ष एक लाख, 87 हजार, 400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में यह कम है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं को लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया। इसमें खाद्य विभाग 1,28,100 एमटी, पीसीएफ 18,600, पीसीयू 5,200, यूपी एग्रो सात हजार, कर्मचारी कल्याण निगम 8,500, एनसीसीएफ 11,500 तथा भारतीय खाद्य निगम को 8,500 एमटी खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके लिए पहले 47 क्रय केंद्र खोले गए थे। हाल ही में क्रय केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में कुल 59 क्रय केंद्र हो गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ 20, पीसीयू, यूपी एग्रो के तीन-तीन, कर्मचारी कल्याण निगम पांच, एनसीसीएफ के नौ तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित है। जिले में अब तक 507.326 एमटी की खरीद 40 क्रय केंद्रों से हुई है। यह खरीद 152 किसानों से की गई है। बीते वर्ष की तुलना में यह काफी कम है। पिछले वर्ष अब तक 4678.861 एमटी धान की खरीद हुई थी। खरीद की धीमी गति को लेकर आवक देर होने को कारण बताया गया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से खरीद प्रभावित हुई थी। निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा कर लेने की उन्होंने उम्मीद जताई।
विज्ञापन



बीते वर्ष हुई थी 1,72,107.692 एमटी की खरीद
गाजीपुर। पिछले वर्ष शासन की ओर से जिले को दो लाख 58 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से कुल 104 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान 1,72,107.692 एमटी की खरीद हुई थी। खाद्य विभाग की ओर से अच्छी खरीद की गई थी जबकि कुछ उदासीन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गाजीपुर। जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में किसानों की मांग के बावजूद अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जा सके हैं। इससे किसानों में काफी निराशा है। मुहम्मदाबाद तहसील के दुबिहां सहित अन्य इलाकों में किसानों ने धान क्रय केंद्र खोलने की तत्काल मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed