फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह से मना बकरीद का पर्व

ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह से मना बकरीद का पर्व

Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह से मना बकरीद का पर्व
गाजीपुर। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। निर्धारित समय पर मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गल मिल पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय ईदगाह, जामा मस्जिद, युसूफपुर जामा मस्जिद, महरुपुर, पखनपुरा ईदगाह, मुर्कीखुर्द, गौसपुर, महेंद, रानीपुर, महेशपुर मछटी में मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई देने के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण आंचलो मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। शांति और सुरक्षा के लिए उप जिलाधिकारी सेवराई मो. कमर के साथ प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र एवं पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बकरीद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय ईदगाह में सुबह के वक्त बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार नंदगंज, बरहपुर, मऊपारा, मुस्लीमपुर, सामनपुर, नैसारे, श्रीगंज और सौरम में सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी। सैदपुर संवाददाता के अनुसार नगर में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर सहित सतरामगंज, गोड़सरा, मनिया, उसिया, देवल, करहिया, नवली, त्रिलोकपुर में बकरीद की नमाज अदा की र्गई। बारा संवाददाता के अनुसार स्थानीय दोनों पूर्वी तथा पश्चिमी ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय कबसा सहित क्षेत्र के गोविंदपुर, दुर्खुशी, कोदई, रायपुर, हैदरगंज, नसीरुद्दीनपुर आदि गांवों में बकरीद का पर्व हंसी-खुशी के साथ मनाया गया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के वीरपुर, मिर्जाबाद, पखनपुरा, महेशपुर, शेरपुर, सोनाड़ी, रानीपुर आदि गांवों में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाया। बिरनो संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शहाबुद्दीन, डाही तथा वाजिदपुर के मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बहरियाबाद कसबा स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय ईदगाह, मस्जिद खालिद बिन वालिद पुरानीगंज, शाही मस्जिद डंकीनगंज, जामा मस्जिद मरकजी, शाही मस्जिद दखिन, नूरी मस्जिद पठान टोली तथा रसूलपुर में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा जखनिया, दुल्लहपुर, दुबिहा, करीमुद्दीनपुर, कासिमाबाद, मतसा, गहमर, भीमापार, सादात, खानपुर, औड़िहार, करंडा, सुहवल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी परंपरागत तरीके से बकरीद का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed