फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विभिन्न समस्याओं पर विचार किया

विभिन्न समस्याओं पर विचार किया

Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं पर विचार किया
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में सभी जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, हैंडपंप, सोलर लाइट, सड़क, नहरों की साफ-सफाई आदि विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों की ओर से चर्चा के दौरान सैदपुर कैनाल में लो-वोल्टेज की समस्या, सिधौना से गोरहट तक के खराब मार्ग, भोजपुर में विद्युत की समस्या, पुलिस लाइन चीरघर पर सोलर लाइट आदि समस्या के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने विजली विभाग सैदपुर के अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर हाई वोल्टेज या लो वोल्टेज को ठीक कराकर ट्यूबवेल को चालू कराया जाए। विद्युत विभाग की तरफ से बताया गया कि पांच कनेक्शन पर एक खंभा दिया जा रहा है। सर्वे का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जहां विद्युत, तार एवं ट्रांसफार्मर की समस्या हो उसका तुरंत निस्तारण किया जाए। पीडब्लूडी के अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़कों की मौके पर जाकर जांच करने और जिसका पैसा पास कर दिया गया है उसे बनवाने की प्रक्रिया चालू करने को कहा। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को निर्देश दिया कि जिस ग्राम पंचायतों में समस्या आ रही है वहां पंप कैनाल को ठीक कराया जाय। पंचायत राज विभाग को भी निर्देश दिया कि सफाई कर्मी की तैनाती की जांच कराकर गांव की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है वहां चिकित्सकों की उपस्थिति चेक कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उपचार के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था तत्काल की जाए। बैठक में समाज कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि पंचायत स्तर पर सदस्यों द्वारा शादी विवाह योजना में 251 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। इस अवसर पर जंगीपुर के विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद केदारनाथ, अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार एवं जिले के अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed