{"_id":"5a9452404f1c1b8e238baf47","slug":"71519669824-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर के 583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के 583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों की चित्रकला (आलेखन) और प्राविधिक कला की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। आज की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव के नेतृत्व में सचल दस्ते ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परीक्षा सुचारू एवं शांतिपूर्ण होते मिली। उधर, अफसरों के दावे के विपरीत अब भी दर्जनों सेंटरों पर नकल कराई जा रही है।
सोमवार को कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली पाली की परीक्षा में दोनों विषयों में पंजीकृत 4326 में 583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 3793 परीक्षा में बैठे। चित्रकला (आलेखन) की परीक्षा में 3520 में से 380 अनुपस्थित एवं 3140 उपस्थित रहे। इसी तरह, प्राविधिक कला पंजीकृत 806 में से 653 ने परीक्षा दी जबकि 153 ने परीक्षा छोड़ दी। देखा जाए तो बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती शुरुआती दिनों में काफी तेज रही लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकारी, कर्मचारी, केंद्राध्यक्ष, सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट, सचल दस्ते और उड़ाका दल की टीमें तक सुस्त पड़ गई हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाके में ज्यादातर सेंटरों पर नकल की गंगा बह रही है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक बंद कर दिए जाते हैं। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाती है कि बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इतना ही नहीं, परीक्षा में नकल का नया फंडा भी अपनाया जा रहा है। नकल माफिया परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कमरे के बाहर खड़े होकर तथा सीसीटीवी कैमरे से छिपकर प्रश्नों को हल करा रहे हैं। अधिकतर कमरों में बोलकर ही प्रश्नों को हल कराया जा रहा है। कुछ जगह अब भी कापियों को बाहर से लिखने का भी कार्य चल रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा प्रशासनिक अफसर रात दिन नकल माफियाओं पर नकेल कसने में जुटे हैं।