फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुुनाव के लिए विभिन्न पदों पर बुधवार को नामांकन किया गया। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, सहसचिव प्रशासन के लिए दो, प्रकाशन के लिए एक और पुस्तकालय के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जबकि सदस्य कार्यकारिणी के लिए 12 उम्मीदवारों ने ताल ठोका।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव 22 जनवरी को होगा। दो दिनों तक चलने वाले नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए निशीथ सिंह और अजय कुुमार पाठक ने पर्चा भरा। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंबरीश श्रीवास्तव और शशिकांत सिंह यादव ने ताल ठोका। जबकि महामंत्री पद के लिए आदित्य नारायण सिंह उर्फ गांधी और वंशीधर सिंह ने पर्चा भरा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील दूबे, उमाशंकर यादव, पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रमणि सिंह, सहसचिव प्रशासन के लिए अखिलेश कुुमार यादव, जगतमोहन बिंद, प्रकाशन के लिए रामअवध राम, पुस्तकालय के लिए दीपक कुमार, अजयवीर विक्रम सिंह और सदस्य कार्यकारिणी के लिए विरेंद्र राय, कौशलेंद्र शरण तिवारी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, गोपाल सिंह यादव, कृष्ण मुरारी राय, यूनूस खां, धनंजय पांडेय, अश्वनी कुमार, रामशीश सिंह यादव, अरिमर्दन सिंह, संतशराण सिंह और रमेश सिंह यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed