{"_id":"5a1c43a14f1c1bc5758b5823","slug":"71511801761-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम-खम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम-खम
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में बाल दिवस खेल पखवारा के तहत सोमवार को नगर के तुलसीसागर छावनी लाइन स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, चाकलेट रेस, कुर्सी दौड़, आटा रेस, मूंगफली दौड़, स्लो साइकिल रेस, जलेबी दौड़, मेंढक दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओ में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निर्णायक मंडल के सदस्यों के अनुसार 100 मीटर रेस में अनन्या कुशवाहा प्रथम, वैशाली प्रजापति द्वितीय तथा रागिनी कुमारी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 200 मीटर रेस में आरुशी मिश्रा प्रथम, सुहानी यादव द्वितीय तथा बेबी तीसरा स्थान मिला। चाकलेट रेस में नितिन कन्नौजिया प्रथम, निशा कुमारी दूसरे एवं विशाल यादव को तीसरा स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में फलक बानो पहले, खुशी कुमारी दुसरे तथा पूजा कुमारी तीसरे, आटा रेस में रेशमा बानो प्रथम, दीपशिखा द्वितीय तथा संजना गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। मूंगफली दौड़ में मोनिका यादव प्रथम, आकांक्षा पाल द्वितीय एवं रागिनी यादव तृतीय तथा स्लो साइकिल रेस में मो. राज पहले, आकाश पाल दूसरे एवं विकास राय को तीसरा स्थान मिला। जबकि जलेबी दौड़ में लकी यादव प्रथम, रवि सिंह यादव द्वितीय तथा मोहित गुप्ता तीसरे, तथा मेंढक दौड़ में नितेश यादव पहले, रोशन गुप्ता दूसरे तथा शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक काशीनाथ सिंह कुशवाहा, निदेशक पंकज सिंह कुशवाहा तथा क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से शील्ड एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, सचिव सिद्धार्थ मालवीय, राजकिरण, मंजीत, रामप्रवेश, मुकेश, आशा, किरण, कंचन, सपना, अखिलेश्वर, स्नेहा, सुमिता, चंद्रिका प्रसाद, पवन कुमार पांडेय, मनोज दुबे, आशुतोष सिंह, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन