{"_id":"59eb93c24f1c1bca678b6b24","slug":"71508611010-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर निकली शोभायात्रा
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान चित्रगुप्त की निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के संरक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के ऊर्दूबाजार स्थित आवास से निकली। ध्वज पताकाओं, हाथी-घोड़ा से सुसज्जित शोभायात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए ददरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त की झांकी के साथ भारत माता, स्वामी विवेकानंद, डा. राजेंद्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, डा. सुभाषचंद बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डा. सम्पूर्णानंद, गणेशशंकर विद्यार्थी, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, चित्रांश वीरबल, टोडलमल, शहीद खुदीराम बोस, अमिताभ बच्चन एवं शत्रुघ्न सिन्हा जैसे समाज के महापुरुषों की झांकी शामिल थी।
शोभायात्रा में समाज के नौजवान भगवान चित्रगुप्त का जयकारा लगाते हुए आगे-आगे अतिशबाजी करते चल रहे थे। यात्रा में जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव भी शामिल हुए। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मोहनलाल, अजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, संजय सेवराई, मनोज श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, सुनील दत्त, संदीप श्रीवास्तव, परशुराम लाल, विरेश्वर सिन्हा, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पिविनिबिहारी, विनोद श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अरुण सहाय, रविंद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, नित्यानंद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे।