फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ेलवे मजिस्ट्रेट ने की चेकिंग, बिना टिकट 51 धराए

ेलवे मजिस्ट्रेट ने की चेकिंग, बिना टिकट 51 धराए

Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ेलवे मजिस्ट्रेट ने की चेकिंग, बिना टिकट 51 धराए
दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की देेख-रेख में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनभर अप और डाउन लाइन की ट्रेनों की चेकिंग की गई। चेकिंग में कुल 51 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनमें से 43 यात्रियों को जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ गया। जबकि जुर्माना न देने वाले आठ यात्रियों को संबंधित धाराओं में चालान कर मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्वाह्न करीब दस बजे मुगलसराय के रेलवे मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार पूरी टीम के साथ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से रेलवे स्टेशन की नाकेबंदी की गई और प्लेटफार्म पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। इस बीच बिना टिकट घूमने वाले लोगों को पकड़ा। रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डाउन लाइन की अपर इंडिया एक्सप्रेस के साथ ही अप लाइन की पंजाब मेल, फरक्का, हिमांचल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, ब्रम्हपुत्र मेल के साथ ही डीएमयू तथा ताड़ीघाट-मुगलसराय-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन तक को चेक किया गया। मुख्य रूप से ट्रेनों की महिला बोगी में बैठे पुरुष यात्रियों को भी पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों की महिला बोगियों पर विशेष नजर टिकी थी। इस दौरान ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले लोगों को भी पकड़ा गया। चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने तथा महिला बोगी में यात्रा करते कुल 51 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट मुगलसराय के कैंप न्यायालय में पेश किया गया, जिनमें 43 यात्रियों से जुर्माना के रूप में 27900 रुपये वसूल कर उन्हें रिहा कर दिया गया। जबकि जुर्माना न अदा करने पर आठ यात्रियों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। अभियान में मुख्य रूप से रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक एस पाठक तथा जीआरपी के चौकी प्रभारी केदारनाथ मौर्या के साथ ही चेकिंग टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed