{"_id":"59b42bac4f1c1be17f8b5688","slug":"71504979884-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न विभागों के अफसरों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न विभागों के अफसरों ने संभाला मोर्चा
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। धामूपुर गांव में शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती की है। सभी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कमान संभाल ली है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम राजेश कुुमार ने सप्लाई विभाग, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के अधिकारियों को खाने-पीने की वस्तुओं की जांच करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था बेहतर करने को कहा है। पीडब्लूडी विभाग को मंच और हैलीपैड की देखरेख करने के साथ वहां कर्मचारियों की तैनाती का भी निर्देश दिया है। उद्यान विभाग की ओर से कार्यक्रम के मद्देनजर 200 शोभादार पौधे गमले सहित उपलब्ध कराए गए हैं। देर शाम तक जिले के उच्चाधिकारियों का जमावड़ा कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एंबुलेंस, छह चिकित्सकीय टीम, फार्मासिस्ट और दवाओं की व्यवस्था सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर किया गया। देर शाम तक जिले के आलाधिकारियों का जमावड़ा धामूपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर लगा रहा।