फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, चारा काटने में जुटे किसान

बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, चारा काटने में जुटे किसान

Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, चारा काटने में जुटे किसान
गाजीपुर। गंगा के तटीय इलाके में किसानों ने पशुओं को खिलाने के लिए सैकड़ों एकड़ चारे की खेती की है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की वजह से किसानों की चिंता इस बात से बढ़ गई है कि अगर जलस्तर और थोड़ा बढ़ा तो चारा पानी में डूब जाएगा। इसके मद्देनजर किसान आनन-फानन में चारा की कटाई करने में जुट गए हैं। क्योंकि पिछले साल गंगा में आई बाढ़ से भारी मात्रा में चारा पानी में डूबकर बर्बाद हो गया था, जिससे पशुपालकों के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तटवर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में किसान पशु चारा के साथ ही सब्जियों की खेती करते हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने का क्रम भी शुरू हो गया है। जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे तटवर्ती इलाकों में खेती करने वाले किसानों के माथे पर बल पड़ने लगा है। लोग आनन-फानन में पशु चारा सहित अन्य फसलों की कटाई कर उसे सुरक्षित करने में जुट गए हैं। शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर के पास गंगा किनारे गुरुवार को दर्जनों महिला और पुरुष किसान चारा की कटाई करने में जुटे हैं। किसान मोती ने बताया कि गंगा का तेजी से बढ़ रही हैं। अगर समय से चारा नहीं काटा गया और उसे सुरक्षित नहीं किया गया तो वह पानी से घिर जाएगा। इसके बाद उसे काटना संभव नहीं हो सकेगा। हम लोगों के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो जाएगा। मालूम हो कि पिछले वर्ष गंगा नदी में आई बाढ़ से भारी मात्रा में पशु चारा सहित अन्य फसलें डूबकर खराब हो गई थी, जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed