फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   67 vehicles were challaned during checking

चेकिंग के दौरान 67 वाहनों का हुआ चालान

Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
67 vehicles were challaned during checking
सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस बेहद गंभीर दिख रही है। यातायात पुलिस की तरफ से लगातार लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही चेकिंग कर लोगों को नियम-कानून बताने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान रविवार को परिवहन विभाग के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे अभियान में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 67 वाहनों का चालान करने के साथ ही लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। मालूम हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ रौजा तिराहा पर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जागरूक करते हुए लोगों से कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का प्रयोग करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखे। किसी को भी बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित न करें। पुल एवं मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक न करें। शराब पीकर कदापि वाहन न चलाए। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चले। स्कूली वाहन यातायात मानक के अनुसार ही संचालित करें। इस संबंध में यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य अनियमितता में 65 वाहनों का चालान किया गया। जबकि काली फिल्म मामले में यातायात पुलिस ने दो चारपहिया वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed