फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ...और बारिश को ललचाते रहे बादल

...और बारिश को ललचाते रहे बादल

Fri, 03 May 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
...और बारिश को ललचाते रहे बादल
मौसम खराब
गाजीपुर। कई दिनों से तेज धूप और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार की शाम एकाएक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। शाम से आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश और बूंदाबांदी तक नहीं हुई। ऐसे में गर्मी से जरूर राहत मिली और रात में मौसम खुशनुमा हो गया। देर शाम बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकले और मौसम का आनंद लिया। आसमान में छाए बादल बारिश को ललचाते रहे। लेकिन ये बादल नहीं बरसे। देर रात तक बारिश के आसार बने रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह ही आसमान में तेज धूप से साथ आग बरसने लगी। पूरे दिन लोग धूप से बचते रहे। आलम यह रहा कि धूप में निकलने वाल लोग छाता या कपड़े से शरीर को ढकने के बाद भी घर से बाहर निकले। गर्मी से लोगों परेशान रहे। इस दौरान बिजली की आवाजाही से पूरे दिन पसीना पटपकता रहा। सायंकाल करीब छह बजे एकाएक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ काले बादल आसमान में छा गए। तपिश से परेशान लोगों को काफी राहत महसूस हुई। बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-तड़प भी जारी रहा। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग बारिश होने का अनुमान लगाते रहे। लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहा और बारिश देर रात तक नहीं हुई। आसमान में बादल को देख लोग बूंदों ही हल्की फुहारें पड़ने की आशंका जता रहे थे। दोपहर में तेज धूप खिली थी। इससे तापमान में भी कुछ ज्यादा वृद्धि हुई थी। दोपहर में तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका था। लेकिन शाम को बादल ललचाते रहे और बारिश होने की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed