फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खतौनी न बनने से थे नाराज, समझाने पर माने किसान, करेंगे मतदान

खतौनी न बनने से थे नाराज, समझाने पर माने किसान, करेंगे मतदान

Fri, 03 May 2019 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
खतौनी न बनने से थे नाराज, समझाने पर माने किसान, करेंगे मतदान
किसानों को समझाते एसडीएम।
खानपुर। थाना क्षेत्र के अमदही गांव के कई किसान अभी तक खतौनी न बन पाने से नाराज थे। इससे उन्होंने 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्माण लिया था। इसे संज्ञान में लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी के बाला जी को निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे और किसानों के वार्ताकर समस्या के समाधान कराने का भरोसे दिलाया। इस पर किसान मतदान के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सैदपुर वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि खानपुर थाना अंतर्गत अहमद अली गांव के किसानों की खतौनी कुछ विशेष कारणों से अब तक नहीं बन पाई है। खतौनी नहीं बनने के कारण वहां के किसानों को शासन से किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे सभी किसान नाराज थे। गांव के ही दुखी यादव ने भारत निर्वाचन आयोग को यह लोगों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रेषित किया था। पत्र में कहा था कि पूरे गांव की खतौनी जब तक नहीं बन जाती है, तब तक हम लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसे संज्ञान में लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने तत्काल जिलाधिकारी को इस मामले को हल कर मतदाताओं को मनाने के लिए निर्देशित किया था। जिलाधिकारी के आदेश पर आज वह अन्य अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचा। किसानों से संपर्ककर उनकी समस्याएं जानी। उन्हें बताया कि चकबंदी के दौरान किन्हीं कारणों से सारे कागजात जल गए थे। तबसे वहां की खतौनी नहीं लिखी गई थी। इस काम में कुछ लोगों को लगाया गया है। काम अपने अनवरत गति से चल रहा है और प्रगति पर है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर किसान मान गए और मतदान के लिए राजी हो गए। उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार सैदपुर दिनेश कुमार, सीओ सैदपुर रामबहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed