{"_id":"5c8bdfe3bdec2214743f36ff","slug":"61552670691-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। पिछले एक महीने से रसोई गैस की किल्लत होने से उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शादी-विवाह का सीजन होने के कारण ऊंचे दाम पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
मालूम हो कि कासिमाबाद कस्बा सहित पूरे विकासखंड के अधिकांश उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बहादुरगंज स्थित एक गैस एजेंसी से होती है। इधर विकासखंड में कई नई एजेंसियां तो खुलीं लेकिन उनके उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। इन एजेंसियों के पास अभी काफी कम उपभोक्ता हैं। बहादुरगंज स्थित एजेंसी होम डिलिवरी कासिमाबाद सहित आसपास के सभी गांव में करती है। पिछले एक माह से लोगों का आरोप है कि ऊंचे दाम पर रसोई गैस सिलेंडर शादी विवाह आदि में बेच दिया जा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। यही नहीं प्रति सिलेंडर 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक अधिक दाम पर होम डिलिवरी की जाती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कासिमाबाद कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में गैस को लेकर हाहाकार मचा है। एजेंसी से बार-बार संपर्क करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ता एसएमएस बुकिंग के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कर सिलेंडर घर बैठे खोजते रहे लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। कोड़रा निवासी रामध्यान चौरसिया, सोनबरसा निवासी लल्लन चौहान, जावेद अहमद, सहाबलपुर निवासी शिवराज बिंद, मखदूमपुर के वीरेंद्र कनौजिया का आरोप है कि एजेंसी संचालक आपूर्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सभी सिलेंडर ऊंचे दामों पर ब्लैक किए जा रहे हैं। इन लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर कारवाई की मांग की है।