{"_id":"5c719675bdec22739b06b240","slug":"61550947957-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें दिन भी धरना पर बैठी रही विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें दिन भी धरना पर बैठी रही विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में अपने ससुराल से घर जाने के लिए बच्चों सहित विवाहिता का धरना शनिवार को छठवें दिन भी जारी है। विवाहिता का आरोप है कि उच्चाधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी राधेश्याम चौहान की पुत्री साधना चौहान की शादी कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में 10 वर्ष पूर्व प्रमोद चौहान के साथ हुई है। पिछले सोमवार से साधना चौहान अपने तीन पुत्रियों के साथ ससुराल के चौखट पर धरना दे रही है। वह इस बात के लिए धरना दे रही है कि उसको ससुराल वाले घर में रखने को तैयार नहीं है। ससुराल के लोग उसके ऊपर चारित्रिक दोष लगाकर न्यायालय में तलाक के लिए मुकदमा भी दायर किया है। साधना का पति प्रमोद चौहान पिछले महीने दुबई चला गया है। प्रमोद के पिता राम सूचित चौहान साधना को घर में रखने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब उसका पति प्रमोद आएगा तब इस बात का निराकरण किया जाएगा। साधना का कहना है कि न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहूंगी।