{"_id":"5bd8a733bdec222f4e26744c","slug":"61540925235-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में संविधान बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में संविधान बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को डाक बंगला स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पंचायतों में संविधान बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में चार विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की गई। इसमें मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से जैनेश पंकज, जहूराबाद से ग्यासुद्दीन अंसारी, जखनिया विधानसभा से सतेंद्र कुमार, जमनिया विधानसभा क्षेत्र से श्यामनारायन सिंह कुशवाहा को नियुक्त करके उनको शपथ दिलाई गई। अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन पूर्वी उ.प्र. के अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार पंचायत के प्रति निष्क्रिय है और पंचायतों को कमजोर कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री राफेल मुद्दे पर चुप्पी साधकर विदेश का दौरा कर रहे हैं। यह किसानों, मजदूरों, दलितों की बात न कर केवल मन्दिर मुद्दे पर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में रामप्रसाद राय, चंद्रशेखर शुक्ला, प्रमोद कुशवाहा, ग्यासुद्दीन, झुन्ना शर्मा, श्यामनारायन, सतेन्द्र कुमार, मदन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गाजी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर कुशवाहा एवं संचालन जैनेश पंकज ने किया।