फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित

तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित

Fri, 10 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित
गाजीपुर। जिले से नौ नदियां होकर गुजरती हैं। इसमें सबसे बड़े भू-भाग में गंगा नदी बहती है। इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा अन्य आठ नदियां भी उफान मार रही हैं। बरसात होने के बाद इस समय सभी छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिले में गंगा नदी के खतरे का निशान 63.105 मीटर है। संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर वहां नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है तथा आवश्यक इंतजाम भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में गोमती, गांगी, बेसो, मंगई, भैंसही, टौंस, कर्मनाशा और उदंती नदियों का प्रवाह होता है। इनमें आने वाली बाढ़ से जिले भर के 1252 गांव प्रभावित होते हैं। जल प्लावन के समय स्थिति काफी भयावह हो जाती है। एसे में बाढ़ नियंत्रण के लिए स्थापित केंद्रों पर संबंधित तहसीलदार को तैनात किया गया है। गाजीपुर में स्थापित केन्द्र के लैंडलाइन का नंबर 0548-2221334 है। वहां के नोडल अधिकारी का नंबर 9454417081 है जिस पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद केंद्र का लैंडलाइन नंबर 05493-242172 तथा नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417083 है। सैदपुर केन्द्र का लैंडलाइन नंबर 05495-222050 तथा नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417085 है। जमानिया केंद्र का लैंडलाइन नंबर 05497-252261 तथा नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417088 है और जखनियां केंद्र का लैंडलाइन नंबर 05495-235636 तथा नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417089 है। इन केंद्रों के माध्यम से बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों, गांवों तथा तटवर्ती इलाकों में त्वरित सूचना दे कर नियंत्रण किया जाएगा। हर स्थान पर नावों की व्यवस्था, पीड़ितों को राहत सामग्री के वितरण आदि की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed