फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले में समय से नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मर

जिले में समय से नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मर

Mon, 28 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में समय से नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मर
गाजीपुर। फुंके ट्रांसफार्मरों को 24 से 48 घंटे में बदलने का फरमान सरकार ने भले ही जारी किया हो, लेकिन विभाग इस आदेश का पालन करता नहीं दिखाई दे रहा है। निर्धारित समयसीमा की कौन कहे, सूचना के बाद भी कई-कई दिनों तक जले ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं जा रहा है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजेदारों को हो रही है।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के निरहू का पुरा गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर आठ दिनों से जला हुआ है। करीब 150 घरों की बत्ती गुल है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जितेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, राजेश कुमार, परीखा यादव, समाजसेवी सोनू गुप्ता, अकलू यादव आदि ने बताया कि जेई और एसडीओ को सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति सुचारु नहीं कराई जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में जेई आरके सिन्हा ने कहा कि 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण नहीं लग पा रहा है। उपलब्ध होते ही उसे लगवा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार सादात ब्लाक अंतर्गत 5000 आबादी वाले दो ग्राम पंचायतों मखदूमपुर एवं बसहीं के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय के पास चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर विभाग की तरफ से लगवाया था। यह ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह जल गया था। बुधवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति शुरू कराई गई थी। बीते रविवार की दोपहर पुन: ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में इस भीषण गर्मी में लोगों खासकर रोजेदारों के कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कूलर-पंखा बंद होने से जहां गर्मी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं फ्रिज बंद होने से ठंडा पानी न मिल पाने से रोजेदारों का गला तर नहीं हो रहा है। अफ्तार के समय लोग बाहर से बर्फ खरीदकर ठंडा पानी से शर्बत से प्यास बुझाने को विवश हैं। प्रधान द्वय मखदूमपुर एवं बसहीं शहजाद अहमद, रामदरश यादव, अब्दुल्लाह खान, मुहम्मद मुन्ना, आरिफ अंसारी, गुलाब मद्धेशिया, श्रवण यादव आदि ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई मनोज कुमार पटेल ने कहा कि चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही उसे लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed