फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   As soon as Natwar Nagar was born at 12 o'clock in the night, the song Anand Bhayo echoed in Nand's house.

Ghazipur News: रात 12 बजे नटवर नागर का जन्म होते ही गूंजा उठा नंद के घर आंनद भयो का गीत

Sat, 05 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as Natwar Nagar was born at 12 o'clock in the night, the song Anand Bhayo echoed in Nand's house.
जिला कारागार में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की जा रही पूजा। स्रोत- कारागार प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
गाजीपुर। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला..., आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की... आदि स्तुतियों के बीच शुक्रवार की रात बारह बजे पूरे जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। इसमें उनके जीवन से जुड़ी कई लीलाओं और घटनाओं का प्रदर्शन किया गया था। रात 12 बजे नटखट नागर का जन्म होते ही वातावरण में नंद के घर आंनद भयो गीत की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने शंख और घंट बजाकर खुशियां मनाईं। महिलाओं ने सोहर गाए। व्रत रखने वालों ने प्रसाद खाकर व्रत को तोड़ा।शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की सुबह से ही धूम रही। मंदिरों के साथ ही घर-घर में कान्हा के जन्मदिन पर झांकियां सजाई गई थीं। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, रुईमंडी, नखास, उर्दूबाजार, टेढ़ीबाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, महाजनटोली, रौजा, पचरास्ता, विशेश्वरगंज, झुन्नूलाल का चौराहा, कलेक्ट्रेट परिसर, लंका, मालगोदाम रोड, गोराबाजार, पीरनगर, सिद्धेश्वरनगर, ददरीघाट, नवापुरा, नौकापुरा सहित कई मुहल्लों में मंदिरों के साथ ही घरों में पर्व की धूम रही। शाम को झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इन झांकियों में श्रीकृष्ण का जन्म, नटखट कान्हा द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाना, माखन खाना, नागनथैया, कंस का वध करना आदि झांकियां लोगों का मन मोहती रही। सबसे अधिक भीड़ कलेक्ट्रेट में रही। यहां पर भीड़ की वजह से मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रात 12 बजते ही चहुंओर जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ शंख-घंट बजाकर लोग नंद के घर आनंद भयो की खुशियां मनाने लगे। मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण का पंचामृत तथा घी आदि से अभिषेक किया गया। पुजारियों ने विशेष पूजन-अर्चन कर लोगों में प्रसाद वितरित किया। सिधागरघाट क्षेत्र के पाली स्थित राधे-कृष्ण पंच मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में छह दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होता है। मंदिर के पुजारी मुनेंद्र दास, ओमकार शर्मा, विरेंद्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भगवान दास, सिंटू पांडेय, भुवाल राजभर, आकाश वर्मा, चंदन वर्मा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद, भीमापार, सादात, सैदपुर, जमानिया, कासिमाबाद, रेवतीपुर, मरदह, भड़सर, करीमुद्दीनपुर, देवकली, नंदगंज, दुबिहा, बिरनो, दिलदारनगर, सेवराई, औड़िहार, करंडा, गंगौली, मनिहारी, बहरियाबाद, शादियाबाद, खानपुर, बहादुरगंज, लट्ठूडीह सहित कई अन्य स्थानों पर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन

0000
इनसेट
देर रात तक श्रद्धालु राधे-कृष्ण का गाते रहे भजन
गाजीपुर। जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर भजन-कीर्तन किया। जहां डोल तथा झाकियां रखी गई थी वहां देर रात तक श्रद्धालु एकत्र होकर राधे-कृष्ण का भजन गाते रहे। कई जगह डीजे की धुन पर युवक तथा बच्चे थिरके। रात को भगवान का जन्म होने के बाद कई लोगों ने प्रसाद खाकर व्रत तोड़ा। मंदिरों पर भी तरह-तरह के आयोजन कर व्रतियों को भगवान की लीला का बखान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

इनसेट
थानों में भी मनी जन्माष्टमी
गाजीपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। इसके चलते इस पर्व को थानों में काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पुलिस लाइन स्थित मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इसी प्रकार सदर कोतवाली, मुहम्मदाबाद सहित जिले भर के थानों पर भगवान के जन्मोत्सव को उत्साह के साथ मनाया गया।

जिला कारागार में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की जा रही पूजा। स्रोत- कारागार प्रशासन

जिला कारागार में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की जा रही पूजा। स्रोत- कारागार प्रशासन- फोटो : सांकेतिक

जिला कारागार में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की जा रही पूजा। स्रोत- कारागार प्रशासन

जिला कारागार में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी की जा रही पूजा। स्रोत- कारागार प्रशासन- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed