फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
गाजीपुर। भाकपा माले, खेत मजदूर सभा एवं अन्य वर्गीय जन संगठनों की ओर से देशव्यापी अभियान के अंतर्गत पोल खोल, हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय तुलसी सागर से बुधवार को जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि अच्छे दिन और सबका विकास चंद कारपोरेट और एकाधिकार प्राप्त व्यापारिक घरानों तक सीमित रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा संगठित करने का मजदूरों का अधिकार छीना जा रहा है। खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है। मनरेगा में 500 रुपये मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी करने, पात्र लोगों को 50 किग्रा राशन, 5 लीटर केरोसिन, 5 किग्रा चीनी देने के साथ ही गरीबों की जीवन सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की मांग की। धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम, राजेश वनवासी, रामप्रवेश कुशवाहा, कमलाकर राम, सगीर अहमद, जितेंद्र प्रसाद बिंद, अमरनाथ, गुलाब सिंह, विजयबहादुर सिंह, लालबहादुर बागी, आजाद यादव, योगेंद्र प्रताप भारती ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता विजयबहादुर सिंह एवं संचालन सत्येंद्र प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed