{"_id":"5ab2a0f64f1c1b094a8b6828","slug":"61521656054-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही बती, परेशान रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही बती, परेशान रहे उपभोक्ता
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को ट्रांसफार्मर में काम होने की वजह से करीब डेढ़ घंटा तक फीडर से संबंधित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली लोगों को रुलाने लगी है। आए दिन फाल्ट होने से घंटों लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हो जा रहे हैं। बुधवार को प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर में काम होने के चलते करीब डेढ़ घंटा सैकड़ों मुहल्लों की आपूर्ति ठप रही है। इस दौरान पंखा न चलने से लोगों को गर्मी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे अब-तब बिजली आने का इतंजार करते रहे। जिन कारोबारियों के पास जेनरेटर की सुविधा थी, उन्हें डीजल फूंककर दुकानदारी करने को विवश होना पड़ा। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामबचन ने बताया कि उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर में काम होने से दिन में 11.10 से 12.10 तक सभी फीडरों की आपूर्ति ठप थी। मालूम हो कि दो दिन पहले अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर जंफर कटने और सीटी में खराबी निे से शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती लगातार साढ़े पांच गुल रही। कुल मिलाकर गर्मी की शुरुआत होते ही जर्जर उपकरणों ने दगा देना शुुरु कर दिया है। बावजूद इसके विभाग इसे बदलने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। कटौती को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि अभी गर्मी की शुरुआत में जब बत्ती गुल होने का यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा।