फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारहवीं के 75 छात्रों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

बारहवीं के 75 छात्रों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

Thu, 22 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बारहवीं के 75 छात्रों ने छोड़ी गणित की परीक्षा
गाजीपुर।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा में बुधवार को 12वीं कक्षा के छात्रों की गणित की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसमें छह केंद्रों पर 1300 परीक्षार्थियों में से 75 अनुपस्थित रहे। गुरुवार को 10वीं के छात्रों की सोशल साइंस की परीक्षा होगी।

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजूकेशन की परीक्षा में आज 12वीं कक्षा के छात्रों की गणित की परीक्षा आयोजित थी। इसमें छह केंद्रों पर 1300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1225 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 75 परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर 436 में से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित और शेष 412 परीक्षा में बैठे। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि गणित की परीक्षा में 274 में से 31 अनुपस्थित तथा 243 उपस्थित थे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. बीएम उपाध्याय के अनुसार 241 में से 235 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि छह परीक्षा में नहीं बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 176 परीक्षार्थियों में 171 उपस्थित तथा पांच अनुपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार, सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि 83 में 80 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3 अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार 90 में 6 अनुपस्थित तथा 84 उपस्थित रहे। कल दसवीं कक्षा के छात्रों की सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed