फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क हादसे में महिला व दुकानदार की मौत

सड़क हादसे में महिला व दुकानदार की मौत

Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला व दुकानदार की मौत
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पीएसी जवान की पत्नी और एक दुकानदार की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमाबाद थाने के गंगौली में दुकानदार की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और कासिमाबाद-मुहम्मदबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे तहसीदार तथा पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार गंगौली निवासी राजकुमार वर्मा (35) चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह साइकल से गंगौली मुख्य बाजार में सामान लेने जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर की जद में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण काफी आहत और नाराज थे। दूसरे दिन गंगौली गांव के सामने कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मार्ग पर सुबह सात बजे से ही सड़क जाम कर दिया। लोग दुर्घटना की वजह सड़क किनारे स्थित देशी-अंग्रेजी शराब की दुकान को भी मान रहे हैं। लोगों ने शराब की दुकान को हटाने के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग की है। जाम की सूचना मिलते ही कासिमाबाद तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी चालक की तलाश चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सैदपुर/औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर लमहीं गांव निवासी पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात महेंद्र यादव की पत्नी सीमा देवी (35) अपने भतीजे विजय यादव के साथ बाइक से दवा लेने घर जा रही थी। वह जैसे ही तहसील के सामने पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रक की जद में आ गए। जिससे बाइक सवार महिला की कुचलकर मौके पर मौत हो गई। महेंद्र यादव सुल्तानपुर जनपद में पीएसी में तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर चालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले घर वालों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ मन्नी राम गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को हिरासत में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed