{"_id":"5a52658b4f1c1bd2178b587c","slug":"61515349387-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ निरस्त तो कई ट्रेनें चल रही घंटों देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ निरस्त तो कई ट्रेनें चल रही घंटों देरी से
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का कहर कम नहीं हो रहा है। इसके चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित है वहीं यातायात व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार जहां धीमी हो गई है वहीं विभिन्न रेलमार्गों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैैं तो दर्जन भर से ज्यादा घंटों विलंब से चल रही हैं। रविवार को अप में तूफान एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस तथा डाउन में तूफान एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रही।
मुगलसराय-हावड़ा रेलमार्ग से होकर चलने वाली अप एवं डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के विलंबित रहने के कारण यात्रियों विशेषकर परिवार संग यात्रा पर निकले लोगों को परेशानी हो रही है। कड़ाके की सर्दी में विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करना उन्हें कष्टदायक साबित हो रहा है। कोहरे से अप एवं डाउन में आने एवं जाने वाली मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही हैं। अप में विलंब से चलने वाली ट्रेनों में पटना मुगलसराय पैसेंजर 2 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 3, अमृतसर एक्सप्रेस 3, सीमांचल एक्सप्रेस 6, अमृतसर मेल 2, फरक्का एक्सप्रेस 3, गरीब रथ एक्सप्रेस 17, ब्रम्हपुत्र मेल 10 विलंबित रही। इसी तरह डाउन में श्रमजीवी एक्सप्रेस 7, कुर्ला पटना एक्सप्रेस 3, फरक्का एक्सप्रेस 5, अमृतसर मेल 10, अमृतसर एक्सप्रेस 6, सीमांचल एक्सप्रेस 3 एवं ब्रम्हपुत्र मेल 5 घंटा विलंब से चल रही थी। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण पूछताछ कक्ष, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ जुटी रही।