फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्राओं ने मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्राओं ने मन मोहा

Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्राओं ने मन मोहा
दिलदारनगर। बशीर खां महिला महाविद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव उद्भव का आयोजन सोमवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कुराने पाक की आयत के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। इसके बाद भ्रूण हत्या पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुदामा-श्रीकृष्ण की दोस्ती तथा दहेज प्रथा पर नाटक पेशकर छात्राओं ने उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। गुरप्रीत कौर ने पंजाबी नृत्य-गीत, पूजा एवं वर्षा ने राजस्थानी नृत्य, बुशरा, नंदिनी,रिमझिम, असरत ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाज के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। इनके बिना समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आगे आना होगा तभी समाज का विकास होगा। बेटियों को शिक्षित करने में अभिभावकों को आगे आना होगा। विद्यालय के प्रबंधक गुलाम मजहर खान ने मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह को स्मृति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता एमएएच इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खालिद अमीर ने की। कार्यक्रम में आसिफ खान, हेराम सिंह, रणजीत यादव, अब्दुल कलाम खान, एकबाल खान, दीनानाथ सिंह, हाजी मुस्तफा खान, गुफरान खान, इंद्रचंद गुप्ता, अबूबकर खान, हेमंत शुक्ला, मन्नू सिंह, रजनीकांत गुप्ता, विजय यादव, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed