{"_id":"5a394df64f1c1bc8678c276d","slug":"61513704950-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमापार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित मलौरा डीह मंदिर के पास सोमवार की देर रात एक प्राइवेट बस कंडक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी योगेंद्र यादव (30) भीमापार से जौनपुर जाने वाली एक प्राइवेट बस में परिचालक का काम करता था। रोज की तरह बस देेर शाम भीमापार गांव स्थित मलौरा डीह मंदिर के पास खड़ाकर वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। जब भोर में चालक और खलासी की नींद टूटी तो वह परिचालक योगेंद्र यादव को जगाने लगे। जब कोई आवाज नहीं आई तो बस चालक और खलासी मृतक को चादर में लपेटकर बस से उसके घर लेकर चले गए। परिजनों ने इसकी जानकारी आजमगढ़ जनपद के लालगंज थाने को दी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर बस सहित सीओ के नेतृत्व में सैदपुर कोतवाली पहुंची। सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में सैदपुर के सीओ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। फिलहाल बस चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।