{"_id":"59e0f3314f1c1bf4688b598f","slug":"61507914545-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद बालू लेकर निकल रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद बालू लेकर निकल रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कासिमाबाद पुलिस ने गुरुवार की देर रात रामगढ़ पंप कैनाल के पास स्थित टोंस नदी से सफेद बालू लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पिछले कई महीनों से टोंस नदी से सफेद बालू की निकासी बड़े जोर-शोर से की जा रही थी। इसकी शिकायत लगातार थानाध्यक्ष से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गई, लेकिन खनन माफियाओं के ऊपर इसका न तो कोई असर पड़ा और न ही कार्रवाई की गई। रामगढ़ गांव के एक किसान ने अपना नाम-पता छापने से मना करते हुए बताया कि कल दिन में प्रभारी थानाध्यक्ष को फोन से बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पर बालू लोड हो रहा है। पुलिस ने जवाब दिया कि इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। राजस्व अधिकारियों से शिकायत करें। इसके बाद इसकी शिकायत जिलाधिकारी के बालाजी से किसान ने की। बताया कि जहां बालू निकल रहा है वहां पर उसका खेत है। इसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को निर्देशित किया कि हर हाल में बालू खनन रुकना चाहिए। इसके बाद पुलिस विभाग में हलचल मची और देर रात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सीज करने खानापूर्ति की। पुलिस अब भी यह नहीं बता रही है कि बालू कहां जा रहा था तथा ट्रैक्टर-ट्राली किसकी है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी जितेश कुमार ने बताया कि तीन ट्रैक्टर-ट्राली सीज किया गया है। साथ ही कार्रवाई से संबंधित फाइल जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
....