{"_id":"598757bd4f1c1b0c148b4587","slug":"61502042045-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में तैनात होंगे स्पेशल स्वाट टीम के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में तैनात होंगे स्पेशल स्वाट टीम के जवान
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे अब स्पेशल स्वाट टीम के जवानों की तैनाती करेगा। रैंडम चेकिंग समूह में करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई। यहीं नहीं बिना टिकट यात्रा करने वाले और अराजकतत्वों को पकड़ने के लिए विभाग की ओर से टीम का भी गठन किया गया है। साथ ही ट्रेनों में किसी तरह की घटना होने पर क्षेत्रीय विभागीय अधिकारियों की पूरी जिम्मेदारी होगी।
दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में होने वाली चोरी, लूट और यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाओं को देखते हुए रेल प्रशासन ने अब पूरी तरह से सतर्क होने के साथ आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही स्पेशल स्वाट टीम के जवानों को तैनात करने की तैयारी शुुरू कर दी है। अराजकतत्वों और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी अंकुश लगाने के लिए रेलवे के अधिकारी पूरी तरह से गंभीर बने हुए हैं। एक तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां रेलवे की ओर से रोज नए-नए नियम कानून बनाए जा रहे हैं। वहीं मुगलसराय-दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेल खंड पर चलने वाली ट्रेन की सुरक्षा रामभरोसे है। ट्रेनों में सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने से बिना टिकट यात्रा करने तथा अराजकतत्वों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट करने की बात आम हो चुकी है। इसके चलते यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दानापुर मंडल के आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले अराजकतत्वों से निपटने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।