फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   60 boxers appeared for trials; 12 selected for the division.

Ghazipur News: 60 बॉक्सर ने दिया ट्रायल, मंडल के लिए 12 चयनित

Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
60 boxers appeared for trials; 12 selected for the division.
नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनपदीय ट्रॉयल में चयनित मुक्केबाज। स्रोत- स्टेडियम
औड़िहार। जिले के सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग टीम का चयन ट्रायल रविवार को गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला खेल कार्यालय व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित इस ट्रायल में जिले भर के कई बॉक्सिंग एकेडमी व स्कूल के लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर चयनित होने पर सहारनपुर में 10 जून से शुरू होने जा रहे राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उप्र खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त कार्यक्रम के तहत सहारनपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 18 जून तक सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित है जिसके लिए रविवार को जिला टीम का ट्रायल आठ जून को वाराणसी मंडल चयन के लिए हुआ है। जिला टीम के बालक वर्ग के लिए 35 किग्रा में अंश कुमार, 37 किग्रा में शशांक यादव, 40 किग्रा में हुमेल खान, 43 किग्रा में प्रतीक कुमार राय, 46 किग्रा में अंकित राजभर, 49 किग्रा में विशेष यादव, 52 किग्रा में अजय यादव, 55 किग्रा में हिमांशु यादव, 61 किग्रा में हर्षित सिंह, 64 किग्रा में दिलशान, 67 किग्रा में समर मौर्या और 70 किग्रा भार वर्ग में अंकुश चौधरी का चयन हुआ है। इसी क्रम में बालिकाओं के 37 किग्रा में संजना राजभर, 40 किग्रा में कुमारी अंजली और 46 किग्रा में अमिति यादव का चयन गाजीपुर के टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed