फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   57.48 percent votes cast in Palia Buzurg and 52.70 percent in Manihari

Ghazipur News: पलिया बुजुर्ग में 57.48 और मनिहारी में पड़े 52.70 फीसदी वोट

Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
57.48 percent votes cast in Palia Buzurg and 52.70 percent in Manihari
सात उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में हुई बंद
विज्ञापन

कल संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान पद की खाली दो सीटों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए मतदान में पलिया बुजुर्ग में 57.48 एवं मनिहारी में 52.70 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद दोनों सीटों पर भाग्य आजमा रहे सात उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार पलिया बुजुर्ग में निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। यहां चार बूथ बनाए गए थे। सुबह रिमझिम बारिश की वजह से ग्यारह बजे तक मात्र तीस प्रतिशत ही वोट पड़े थे। यहां कुल मतदाताओं 2486 में 57.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट रामनगीना यादव, जोनल मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद आशुतोष कुमार मतदान स्थल पर पूरे दिन डटे रहे।
विज्ञापन

दिन में अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर थाने की पुलिस के अलावा करीमुद्दीनपुर, बरेसर एवं नोनहरा थाने के पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिहारी संवाददाता के अनुसार मनिहारी गांव के ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल 2941 मतदाताओं में शाम पांच बजे तक कुल 52.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान संपन्न होने के बाद तीन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। उधर सात ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ। शादियाबाद थाना के प्रभारी सतेंद्र कुमार राय बूथों पर चक्रमण करते रहे। मतगणना आठ सितंबर को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed