{"_id":"d99407ab0d25f53d21c34a0be53701eb","slug":"57-per-cent-of-the-vote-between-isolated-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच 57 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच 57 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान सभी चार विकासखंडों में करीब 57 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। फर्जी मतदान को लेकर बघांई गांव
में मारपीट एवं फायरिंग की घटना में पांच लोग घायल हो गए। सैदपुर ब्लाक के कुछ मतदान केन्द्रों पर फर्जी मतदान को लेकर झड़प की घटनाएं हुईं। मतदान के दौरान कई जगहों पर अव्यवस्था दिखाई दी। इसके चलते मतदान कर्मियों
को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया और मनिहारी विकासखंड की जिला पंचायत
सदस्य पद की 18 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 445 सीट के लिए मतदान कराया गया। इसके लिए सभी चार ब्लाकों में 1102 मतदान स्थल बनाए गए थे। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही मतदान स्थलों
विज्ञापन
पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। जैसे-जैसे समय बीतता गया। वोट देने वालों की संख्या बढ़ती गई। जिले के सभी चार विकासखंडों में करीब 57 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सैदपुर में 58.5, सादात में 58.5,
जखनिया में 55 तथा मनिहारी में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य उच्चाधिकारी भी
संबंधि विकासखंडों के मतदान स्थलों का भ्रमण कर मतदान का निरीक्षण करते रहे।
सादात संवाददाता के अनुसार, मतदान के दौरान सादात ब्लाक के बघांई गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में
पहले झड़प हुई। इसके बाद बात बढ़ने पर मारपीट हुई और पथराव हुआ। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। शिकारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के तीनों बूथों पर
मतदान निर्धारित समय से विलंब से शुरू हुआ। आतमपुर छपरा में मतदान अधिकारी की तबीयत खराब होने पर मतदान कुछ देर बाधित रहा।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार, विकासखंड क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर फर्जी मतदान को लेकर झड़प की घटनाएं हुईं। कई अन्य बूथों पर भी इस तरह की बात सामने आई है। खानपुर के यीशूपुर में लाइन में लगने की बात को लेकर दो
पक्षों में मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करा दिया। जखनिया संवाददाता के अनुसार, कुछ विकासखंडों के बूथों पर अव्यवस्था दिखाई दी। पता चला है कि लंच पैकेट न भेजे जाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे मतदान का कार्य संपन्न हुआ।
00
फर्जी मतदान करने पर पकड़ा
सादात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ जगहों पर फर्जी मतदान हुआ। इसको लेकर कुछ स्थानों प्राथमिक विद्यालय डहरमौवा और शिकारपुर में झड़प और मारपीट की घटना हुई। कटया में दो बार फर्जी मतदान कर लेने के बाद तीसरी बार मतदान करने आई एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया था।
00
मतदान में नहीं दिखा उत्साह
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान को लेकर मतदाताओं में कुछ कम उत्साह दिखाई दिया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार ब्लाकों में साठ फीसदी से भी कम लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के मामले में जखनिया ब्लाक के लोगों ने रुचि थोड़ी कम दिखाई दी। इस चरण में सैदपुर और सादात के मतदाता सबसे आगे रहे।